फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Violation of Traffic Rules

Udhampur News: रामनगर में उड़ाई जा रहीं यातायात नियमों की धज्जियां

Sun, 25 May 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 25 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Violation of Traffic Rules
पूर्व पार्षद संजीव जंडियाल।
तेज रफ्तार से चलने वाले हुड़दंगी बाइक सवार नहीं आ रहे बाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे में तेज रफ्तार से चलने वाले बाइक सवार हुड़दंग करते हुए चल रहे हैं। इन बाइक सवारों से कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हुए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद वह हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल ने तेज गति से चलने वाले बाइक सवारों पर ठोस कार्रवाई की मांग की है।
वार्ड नंबर तीन के पूर्व पार्षद संजीव जंडियाल, सोनू मोदी, कपिल खारका, आशीष गुप्ता, विकास गुप्ता, तारु शाह, सूरम चंद आदि निवासियों ने बताया कि आरोपी बाइक सवार कस्बे के मुख्य बाजार, बस अड्डा, डाकबंगला मार्ग, चिगली चोरी मार्ग, उधमपुर मार्ग आदि व्यस्त जगहों पर भी मनमानी कर रोज तेज रफ्तार से बाइक चलाते हैं।
विज्ञापन

इन हुड़दंगी बाइकों की चपेट में आकर कई लोग घायल तक हो चुके हैं। इससे चिंतित स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी बाइक सवारों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर बंगाथीया का कहना है कि रामनगर कस्बे के मुख्य बाजारों में कोई पुलिस कर्मचारी भी तैनात नहीं होता। रामनगर पुलिस की ओर से यातायात का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कई बार कार्रवाई भी की जाती है। इसके बावजूद आरोपी बाइक सवार बाज नहीं आते।
.. तीन कोट ...
व्यापारियों ने की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
1.

तेज गति से चलने वाले बाइक सवार मुख्य बाजार के साथ अन्य व्यस्त जगहों पर भी बाइक चलाते हैं। इन बाइकों की चपेट में आकर कई राहगीर भी घायल हुए हैं। तेज गति से चलने वाले बाइक सवारों के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त रवैया अपनाए। - कपिल खारका, स्थानीय दुकानदार।
2.

मुख्य बाजार में कई बाइक सवार तेज गति से बाइक चलाते हैं। डाकबंगला मार्ग पर कुछ माह पहले एक बाइक की चपेट में आकर सड़क किनारे चल रहे युवक की मृत्यु तक हो चुकी है। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पुलिस विभाग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करे। - सोनू मोदी, व्यवसायी।


3.
रामनगर कस्बे के बाजारों समेत विभिन्न जगहों से हुड़दंगबाज बाइक सवार जब निकलते हैं तो सभी लोगों को हादसा होने का भय रहता है। इन तेज गति से चलने वाले बाइकों की चपेट में आकर कई लोग घायल हो चुके हैं। मौत भी हुई है। - संजीव जंडियाल, समाजसेवक और पूर्व पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed