फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Villagers provided food to security forces

Udhampur News: ग्रामीणों ने कराया सुरक्षाबलों को भोजन

Wed, 02 Apr 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 02 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Villagers provided food to security forces
बिलावर। पंजतीर्थी इलाके में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों का सहयोग किया। लोगों ने सुरक्षा बलों को भोजन और पानी उपलब्ध करवाया और सुरक्षा बलों की मदद के लिए आगे आए। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों को न केवल इलाके की विस्तृत जानकारी दी, बल्कि उनके गांव से सटे जंगलों की भौगोलिक स्थिति के बारे में भी बताया। स्थानीय वरुण, विपुल, नरेश और बोधराज ने बताया कि आतंकी गतिविधियों से क्षेत्र में फिर से दहशत फैल गई है, लेकिन उन्हें सुरक्षा एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। जल्द सुरक्षा एजेंसियां जंगल में छिपे आतंकवादियों को ढेर करने में कामयाब होंगी। स्थानीय लोग ट्रैक्टर ट्राली में उज्ज दरिया पार करके सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंचे अन्य लोगों को ताजा भोजन उपलब्ध करवाया और सोमवार रात 10 बजे से डटे हुए जवानों की सहायता करके मिसाल कायम की। लोगों ने कहा कि जब तक सुरक्षा बल आतंकवादियों को ढेर करने में कामयाब नहीं होते लोग सुरक्षाबलों के साथ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed