फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Villagers furious over getting water once a week

हफ्ते में एक दिन पानी मिलने पर ग्रामीण उग्र

विज्ञापन
Villagers furious over getting water once a week
उधमपुर। जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिलने से परेशान अमरोहवासियों के सब्र का बांध रविवार को टूट गया। उन्होंने सुबह जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जम कर कोसा। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या कई साल से है और जलशक्ति विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगा कर थक चुके हैं, लेकिन को गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

सुबह के समय ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई वर्षों से पानी की किल्लत है। सप्ताह में एक दिन ही पानी की सप्लाई मिल रही है। अन्य दिन उन्हें पानी का इंतजाम करने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। पानी के लिए दो किलोमीटर प्राकृतिक जलस्रोत पर जाना पड़ रहा है। सबसे अधिक महिलाएं परेशान हैं। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद स्थिति जस के तस है। अधिकारियों की तरफ से केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed