{"_id":"6a6504489ea04dad6606da64","slug":"villagers-anger-erupts-after-accident-protest-over-dilapidated-road-udhampur-news-c-202-1-udh1010-138564-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हादसे के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जर्जर सड़क को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हादसे के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जर्जर सड़क को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई विभाग, संबंधित ठेकेदार और जेई के खिलाफ आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पाटली-त्रिला सड़क पर टिप्पर हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क की बदहाल स्थिति को हादसे का कारण बताते हुए ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई विभाग, संबंधित ठेकेदार और जेई के खिलाफ प्रदर्शन किया। लापरवाही के आरोप लगाते हुए जल्द सड़क मरम्मत की मांग उठाई।
पाटली से त्रिला की ओर सड़क की खराब स्थिति के कारण एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने पीएमजीएसवाई विभाग, संबंधित ठेकेदार और जूनियर इंजीनियर (जेई) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय निवासी राहुल का कहना है कि यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी इस सड़क पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन विभाग ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा उपायों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
आरोप लगाया कि सड़क लंबे समय से पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए नालियां तक नहीं बनाई गई हैं। बरसात में पानी सड़क पर जमा हो जाता है और आसपास की कृषि भूमि, फसलों तथा लोगों के घरों में घुस जाता है। जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि सड़क जल्द ठीक नहीं कराई गई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हुई तो आने वाले दिनों में रोड बंद कर देंगे।
विज्ञापन
कोट-
पाटली से त्रिला सड़क के लिए प्रस्ताव भेजा गया है लेकिन अभी कोई पैसे नहीं आए हैं। जैसे ही इसके लिए कोई प्लान आएगा काम शुरू कर दिया जाएगा। -अत्ता मोहम्मद शेख, एक्सईएन, पीएमजीएसवाई