भद्रवाह। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से अपना स्थापना दिवस एवं विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नगर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद डोडा के विभाग संघचालक अशोक कोतवाल ने स्वयंसेवकों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संघ की योजना प्रत्येक गांव तथा हर एक गली में अच्छे स्वयंसेवक खड़ा करना है, जो संपूर्ण देश और समाज के हित के लिए कार्य करता हो । उन्होंने स्वयंसेवकों से दुगनी गति से काम करने और संघ कार्य को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया । हालांकि इस वर्ष कोविड महामारी के कारण रूट मार्च नहीं निकाला गया है, लेकिन स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में व्यायाम, योग, समता आदि शारीरिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला संघचालक शक्ति प्रसाद, जिला प्रचारक अनिल व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

भद्रवाह में विजयदशमी पर आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन करते आरएसएस कार्यकर्ता- फोटो : UDHAMPUR