फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vehicular movement stopped due to bridge repair

पुल की मरम्मत के चलते वाहनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन
Vehicular movement stopped due to bridge repair
उधमपुर। बिरमा पुल का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद रविवार को मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी है। अब चालकों को उधमपुर शहर पहुंचने के लिए 15 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर फ्लाटा और फोरलेन राजमार्ग से होकर सफर करना पड़ रहा है। बीआरओ का कहना है कि मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ही वाहनों की आवाजाही को शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे तेज बारिश के दौरान पुराने राजमार्ग पर बने बिरमा पुल का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बिरमा नाले में गिर गया था। इससे पहले 2020 में भी यही हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था और करीब एक महीने तक पुल पर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया था। बीआरओ की टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद रविवार को मौसम में सुधार होने पर मरम्मत का काम शुरू किया। लेकिन इसके बाद पुल पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ग्रेफ का कहना है कि पुल की मरम्मत का कितने दिन लगेंगे। इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन जब तक मरम्मत का काम चलेगा तब तक वाहनों की आवाजाही को बंद रखने को मजबूर होना पड़ेगा। वाहनों की आवाजाही बंद किए जाने पर उधमपुर शहर आने वाले वाहनों को अब करीब 15 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सलमेड़ी, क्रिमची, सप्लाई मोड़, पंचैरी, मोंगरी व अन्य कई रूट पर चलने वाले वाहनों को पहले फ्लाटा जाना पड़ा है। फिर वहां से फोरलेन राजमार्ग के रास्ते ही वह उधमपुर शहर पहुंच रहे हैं। पहले जहां उनको तीन या चार किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा था। वहीं अब उनको 150 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। इससे जम्मू, कटड़ा व अन्य कई स्थानों से आने वाले वाहनों को भी रूट बदलना पड़ा है। शहरवासियों का कहना है कि पिछले बार भी ग्रेफ ने मरम्मत का काम करने को एक महीना लगा दिया था। उनकी मांग है कि इस काम को जल्द पूरा किया जाए। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस को चलने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed