फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vehicle fell into the ditch, one death, three injure

वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

Sat, 09 May 2015 01:40 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, रियासी
अमर उजाला/ब्यूरो, रियासी Updated Sat, 09 May 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
Vehicle fell into the ditch, one death, three injure

रियासी से दरमाडी की तरफ शादी समारोह का सामान छोड़ने के लिए जा रही एक टाटा मोबाइल शुक्रवार दोपहर को चंकाह क्षेत्र में गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


इस हादसे में उसमें सवार चार लोगों में से एक की मौत हो गई। तीन अन्यय घायल हो गए। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन


घायलों में ड्राइवर सुरिंदर सिंह पुत्र रछपाल सिंह निवासी थनपाल, तिलक राज पुत्र बोध राज निवासी चेतर टाली मोड़ और मकसुद हुसैन पुत्र मो. अशरफ निवासी दादा माहौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही अरनास पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों ने बताया कि मृतक को उन्होंने अपने साथ काम करने के लिए चार सौ रुपये दिहाड़ी पर रखा था।


रियासी में उसने टाटा मोबाइल में आइसक्रीम और बर्फ की सिल्ली चढ़ाई थी। वह उन्हीं के साथ दरमाड़ी जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में दुर्घटना होने से उसकी मौत हो गई।

वह कहां का था यह पता नहीं है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कसबे में काम करने वाले अन्य मजदूरों के द्वारा उसकी पहचान की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed