{"_id":"67ce002b4ae9e3b574047024","slug":"vanu-sangam-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-121190-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मंदिर कमेटी करवा रही बैणी संगम में विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मंदिर कमेटी करवा रही बैणी संगम में विकास कार्य
विज्ञापन
चिनैनी के बांई, बैणी संगम और मंदिर दोशाला जाने वाली सड़क की दयनीय हालत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। स्थानीय मंदिर कमेटी की ओर से बैणी संगम तीर्थस्थल का विकास कार्य किया जा रहा है। इस तीर्थस्थल के विकास को लेकर लोक निर्माण विभाग ने भी 35 करोड़ की एक डीपीआर भेजी है। इसे जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है।
मंदिर कमेटी बैणी संगम के सदस्य गोपाल मंगोत्रा ने कहा कि बैणी संगम से भगवान शिव की बरात आगे बढ़ी थी। यहां देविका, भागीरथ और तवी नदी का मिलन होता है। यहां पर मंदिर कमेटी और लोगों के सहयोग से यात्री शेड, पीएमजीएसवाई सड़क से संगम घाट तक सड़क, ग्राउंड, माॅडर्न किचन व अन्य कार्य किया गया है, जबकि शनिवार और मंगलवार को बैणी संगम में महावीर को रोट चढ़ाया जाएगा। इसके अलावा गंगा की आरती भी जल्द शुरू की जाएगी। मंगोत्रा ने बताया कि बैणी संगम में हर वर्ष तीन लाख से ज्यादा तीर्थयात्री स्नान के लिए आते हैं। इसी के चलते मंदिर कमेटी की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बैणी संगम में विकास कार्य किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
400 वाहनों के लिए पार्किंग भी होगी बैणी संगम में
गोपाल मंगोत्रा ने बताया कि बैणी संगम में 400 वाहन लगाने के लिए जगह है, जो पीएमजीएसवाई सड़क से घाट तक जाती है। सड़क के पास पक्के ढंगे व अन्य कार्य किए जाने हैं। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग को कहा गया है, जबकि दो घाट व बैसाखी मेला ग्राउंड पर टाइल लगाने की मांग की गई है।

क्या कहते हैं अधिकारी
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुरेश भारती ने बताया कि सुद्धमहादेव, मानतलाई, बैणी संगम, गौरीकुंड में घाट, पार्किंग व टाइल लगाने के लिए 35 करोड़ की डीपीआर भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद ही अगला कार्य आरंभ होगा।