{"_id":"68336e85f126caeb9707e6d0","slug":"vaishno-devi-yatra-katra-news-c-10-agr1006-621559-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में उछाल, पार हुआ 20 हजार का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में उछाल, पार हुआ 20 हजार का आंकड़ा
विज्ञापन
वृद्ध महिला श्रद्धालु को दर्शन के लिए ले जाते हुए
शनिवार को 21,650 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, रविवार शाम तक 15,700 से अधिक यात्री भवन की ओर रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है, और यह एक महीने बाद 20 हज़ार के पार पहुंच गई है। शनिवार को 21,650 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन के लिए पंजीकरण कराया, जबकि रविवार शाम तक 15,700 से अधिक यात्री भवन की ओर रवाना हो चुके थे। यह पिछले एक माह में सबसे अधिक संख्या है।
पहलगाम क्षेत्र में अप्रैल माह में हुए आतंकी हमलों और सुरक्षा बलों के ''''ऑपरेशन सिंदूर'''' के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट आ गई थी, प्रतिदिन केवल 1000 से 1500 तीर्थयात्री ही दर्शन कर पा रहे थे। इससे स्थानीय व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था। हालांकि, अब सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई गई है, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली को अपग्रेड किया गया है, और हर चौकी पर विशेष टीमें तैनात हैं। इन पुख्ता इंतजामों के बाद अब हालात में सुधार देखा जा रहा है।
स्थानीय व्यापार में जान और बढ़ोतरी की उम्मीद
श्रद्धालुओं की वापसी से कटड़ा के होटल, ढाबों और परिवहन सेवाओं से जुड़े व्यवसायी भी राहत की सांस ले रहे हैं। कटड़ा व्यापार संघ के सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि पिछले महीने व्यापार में 70% तक गिरावट आ गई थी, लेकिन अब हालात सुधर रहे हैं। श्राइन बोर्ड और धार्मिक संगठनों को उम्मीद है कि आने वाले ग्रीष्मकालीन महीनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होगी। श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा को सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त बसों और स्वच्छता अभियानों की व्यवस्था की गई है।