फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaishno Devi Yatra

Udhampur News: नवरात्र में मां वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों की संख्या 2.4 लाख पार, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra
छोटे बच्चे को लेकर  भवन की ओर जाते श्रद्धालु संवाद
कटड़ा। नवरात्र के छठवें दिन तक मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 2.4 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। प्रतिदिन 40,000 से 45,000 भक्त माता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। वीरवार को 40,500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि शुक्रवार को शाम 6 बजे तक 30,000 भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान कटड़ा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाण गंगा, अर्धकुंवारी और भवन क्षेत्र में तैनात हैं। हर श्रद्धालु की सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त पानी, चिकित्सा सुविधाएं और फलाहार की व्यवस्था की गई है। सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है। प्रशासन का अनुमान है कि अष्टमी और नवमी पर भक्तों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक लॉकर सुविधा शुरू की गई है। नई आरएफआईडी प्रणाली के तहत श्रद्धालु 50 का ऑनलाइन भुगतान कर तीन घंटे के लिए लॉकर बुक कर सकते हैं। यह प्रणाली अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक है, जिसमें केवल पंजीकृत कार्ड धारक ही लॉकर खोल सकेंगे।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और किसी भी असुविधा की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की अपील की है। कटड़ा और आसपास के होटल-धर्मशालाओं में बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी है, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed