{"_id":"60d4ccda8ebc3e4ce16ecfb4","slug":"vaccine-administered-to-3555-people-in-the-district-udhampur-news-jmu2380427120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 3555 लोगों को लगाई गई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 3555 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में कोविड वैक्सीनेशन प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। वीरवार को शहर और ग्रामीण इलाकों में शाम तक 3555 लोगों को टीका लगाया गया है। टीका लगवाने वालों में ज्यादातर लोग 18 से 44 आयु वर्ग के हैं। सुबह से दोपहर तक केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें लगी रहीं।
गत चार दिन से वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पहले हर रोज 300 के करीब ही लोग टीका लगाने के लिए आ रहे थे। वहीं, अब 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। मंगलवार को जिले में साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाइ थी। बुधवार को इनकी संख्या 4941 रही। अब वीरवार को भी 3555 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार वीरवार को जिले में एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने कोरोना वैक्सीन की पहली और तीन ने दूसरी डोज लगवाई है। इसके अलावा 11 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज लगवाई है। 18 से 44 आयु वर्ग में सबसे अधिक 2985 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग में 254 लोगों ने पहली और 147 ने दूसरी डोज लगवाई है।