फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccination

छुट्टी के चलते कम संख्या में ही किशोरों को लग सकी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
Vaccination
उधमपुर। छुट्टी के चलते रविवार को बहुत कम किशोरों का कोरोना टीकाकरण हो सका है। शाम तक चली प्रक्रिया में कुल 926 किशोरों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सात दिनों में 36965 किशोरों को टीके लगाने थे, लेकिन निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। इसका बड़ा कारण खराब मौसम रहा है। 3 जनवरी को 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों को कोरोना टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इन सात दिनों में विभाग उधमपुर में 36965 किशोरों का ही टीकाकरण कर सका।
टीकाकरण की शुरूआत होने के साथ ही मंगलवार को मौसम खराब हो गया था। छह दिनों तक खराब मौसम के बीच ही टीका लगाने की प्रक्रिया चली रही थी। लेकिन, प्रतिदिन टीका लगवाने वाले किशोरों की संख्या में कमी आती गई। रविवार को शाम तक कुल 926 किशोरों ने ही टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर में 302, चिनैनी में 105, पंचैरी में 30, बसंतगढ़ में 12, टिकरी में 410 और जिला अस्पताल में 67 किशोरों ने टीका लगवाया है। सात दिन तक चली प्रक्रिया में जिले में कुल 19666 किशोरों ने ही टीका लगवाया है। इस प्रकार स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य का लगभग 50 प्रतिशत ही हासिल किया है।
विज्ञापन

-----
सात दिन में हुए टीकाकरण के आंकड़े
जिले में टीकाकरण शुरू होने के साथ ही सोमवार को 4317 किशोरों ने टीका लगवाया। इसी तरह मंगलवार को 4853, बुधवार को 2225, वीरवार को 3071, शुक्रवार को 2466, शनिवार को 1808 और रविवार को 926 किशोरों ने टीकाकरण कराया। कुल सात दिनों में 19666 किशोरों को ही टीका लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed