फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccination

बारिश के कारण कुछ सेंटर में ही लगाई गई किशोरों को कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
Vaccination
उधमपुर। दो दिन से लगातार जारी बारिश व बर्फबारी से जिले में किशोरों को लगाई जाने वाली वैक्सीन में कमी आई है। शाम तक जिले में कुल 2225 किशोरों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। उधमपुर के शहर के अंदर केवल जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाई गई, जबकि स्कूलों में वैक्सीन की प्रक्रिया बंद रही। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि खराब मौसम के कारण ही इनकी संख्या में कमी आई है। लेकिन मौसम में सुधार होने के बाद इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार से जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। हर रोज चार हजार से अधिक किशोरों को वैक्सीन लगाई जा रही है। दो दिन में साढ़े नौ हजार से अधिक किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। लेकिन बुधवार को इनकी संख्या में बहुत ज्यादा कमी आई है। बारिश के कारण कम संख्या में ही विद्यार्थी वैक्सीन लगवाने के लिए स्कूलों में पहुंचे।
विज्ञापन

उधमपुर शहर में शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल, शहीद कैप्टन तुषार महाजन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर में वैक्सीन की प्रक्रिया को बंद रखा। इन स्कूलों में तैनात स्टाफ को दूसरे स्कूलों में वैक्सीन लगाने के लिए भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग रोटेशन के हिसाब से ही स्कूलों में वैक्सीन लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में किशोर वैक्सीन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां सुबह से दोपहर तक वैक्सीन की प्रक्रिया चलती रही। शाम तक कुल 2225 लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकी। टिकरी मेडिकल ब्लाक में सबसे अधिक 866 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। रामनगर में 730, चिनैनी में 51, पंचैरी में 82, मजालता में 374, बसंतगढ़ में सबसे कम 11, जिला अस्पताल में 74 और एफएचओ में 37 को वैक्सीन लगाई गई।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मोहम्मद यासीन ने बताया कि जिले में रोटेशन के हिसाब से ही स्टाफ को स्कूलों में नियुक्त कर वैक्सीन लगाई जा रही है। शहर के अंदर दोनों स्कूलों में ज्यादतर विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। ग्रामीण इलाकों में स्कूलों के अंदर वैक्सीन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने मौसम में सुधार होने पर इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed