{"_id":"614e17c28ebc3efb4e59a95b","slug":"vaccination-udhampur-news-jmu2443601184","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब पांच हजार लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब पांच हजार लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शाम तक करीब पांच हजार लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिल गई थी। शुक्रवार को शहर के मेटाडोर स्टैंड पर चालकों और कंडक्टरों के लिए विशेष शिविर का अभी आयोजन किया गया।
जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अब हजारों की संख्या में लोग सामने आ रहे हैं। इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को भी बहुत राहत मिल रही है।
स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन लगाने के लिए निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंचता जा रहा है। करीब चार दिन से हर रोज चार हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, जबकि इससे पहले हर रोज तीन हजार से अधिक लोगों को ही वैक्सीन लग पा रही थी। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमों ने भी अब लोगों तक पहुंच कर वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मेटाडोर स्टैंड पर लगाए शिविर में सुबह से दोपहर तक 100 से अधिक लोगो को वैक्सीन लगाई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शाम तक कुल 4974 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 18 से 44 आयु वर्ग में 1636 लोगों को पहली और 2248 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 144 लोगों को पहली और 727 लोगों को दूसरी, 44 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 175 को दूसरी डोज लगाई गई है। शनिवार को भी हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।