{"_id":"610d8dc18ebc3ec20746bb21","slug":"vaccination-udhampur-news-jmu2410455138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन का फिर टोटा, 1979 लोगों को ही लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन का फिर टोटा, 1979 लोगों को ही लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। वैक्सीन की कमी के कारण शुक्रवार को एक बार फिर से कम लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। शाम तक कुल 1979 लोगों को वैक्सीन लगी। सैकड़ों की संख्या में लोग बिना वैक्सीन लगवाए घरों को लौटे। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास एक हजार से कम डोज बचे थे। अगर नया स्टाक नहीं पहुंचा तो शनिवार को चंद लोगों को ही वैक्सीन लग सकेगी।
जिले में हर रोज हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटरों में पहुंच रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को हर रोज वैक्सीन लगवाए बिना ही लौटना पड़ रहा है। इसका बड़ा कारण वैक्सीन की कमी होना है। जब वैक्सीन का नया स्टाक पहुंचा है तो उस दिन पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है। लेकिन जब स्टाक नहीं पहुंचा है तो इनकी संख्या दो हजार से कम हो जाती है।
कई बार तो एक हजार से भी कम लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है। शुक्रवार को भी वैक्सीन की कमी के कारण केवल 1979 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है। वैक्सीन लगवाने के लिए हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन सेंटरों में पहुंच चुके थे। लेकिन कम लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी, 23 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 1278 लोगों को पहली और छह को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 76 लोगों को पहली और 484 लोगों को दूसरी, 16 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 93 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।