फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccination

50 से अधिक क्रेंदों में 5259 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
Vaccination
जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी शनिवार को भी जारी रही। शाम तक पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। सुबह से शाम तक वैक्सीन सेंटर में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में खड़े रहे। लोगों की संख्या बढ़ने के साथ वैक्सीन सेंटर की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब हर रोज पांच हजार से अधिक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटर में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी और शनिवार को इनकी संख्या पांच हजार से अधिक रही। शाम तक कुल 5259 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

छह स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दूसरी डोज, दो फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली डोज और 17 ने दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग में 3880 लोगों ने पहली डोज लगवाई। 45 से 60 आयु वर्ग में 252 लोगों ने पहली और 806 ने दूसरी डोज, 41 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 255 ने दूसरी डोज लगवाई है। वैक्सीन सेंटर में सुबह से ही वैक्सीन लगवाने लोगों की कतारें लग चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है। लोगों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन सेंटर की संख्या को भी बढ़ा दिया है। पहले जहां 40 के करीब सेंटर में वैक्सीन लगाई जा रही थी, तो अब इनकी संख्या 50 से अधिक कर दी गई है। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed