{"_id":"60df5e278ebc3ebc8606b2ec","slug":"vaccination-udhampur-news-jmu238638817","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 5582 लोगों को लोगों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 5582 लोगों को लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में शुक्रवार को बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। शाम तक जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में कुल 5582 लोगों ने वैक्सीन लगवा दी थी। वैक्सीन लगवाने लोगों में ज्यादातर 18 से 44 आयु वर्ग के थे। इसके साथ सैंकड़ों की संख्या में 45 से अधिक वर्ष के आयु के लोग भी थे। रविवार को भी इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
जिले में पिछले कुछ दिनों से वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कमी आ रही थी। जहां पहले हर रोज तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लग रही थी तो पिछले पांच दिन से केवल दो हजार के करीब लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा रही थी। इसका एक कारण वैक्सीन की कमी होना भी था। लेकिन शुक्रवार को अचानक से इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो गई।
स्वास्थ्य विभाग को काफी संख्या में वैक्सीन उपलब्ध हुई है और इसी के साथ वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। शाम तक कुल 5582 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। दो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दूसरी डोज, 11 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग के 3905 लोगों को पहली डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 265 लोगों को पहली और 957 लोगों को दूसरी डोज, 60 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 324 को दूसरी डोज लगवाई है। रविवार को भी वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। विभाग के पास अभी 12 हजार से अधिक डोज उपलब्ध हैं।