फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Uncle-nephew die in drowning in Birma drain

बिरमा नाले में डूबने में चाचा-भतीजे की मौत

विज्ञापन
Uncle-nephew die in drowning in Birma drain
उधमपुर। नैनसू क्षेत्र में शनिवार को बिरमा नाले में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों नाले से रेत निकाल रहे थे। उनकी पहचान वरुण कुमार (16) पुत्र विजय कुमार और दिलीप कुमार (40) पुत्र बिल्लो राम निवासी बड़ाली के रूप में हुई है। यह दोनों नाले से रेत निकालने का काम करते थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे दोनों नाले से रेत निकाल रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से एक नाले में जा गिरा और उसे डूबता देख दूसरे ने भी छलांग लगा दी। लेकिन पानी गहरा होने के कारण दोनों डूब गए। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, मौके पर पहुंचे तहसीलदार अमित वर्मा ने कहा कि घटना काफी दुखद है। प्रशासन की ओर से तत्काल बचाव अभियान चलाया गया था, लेकिन दोनों को ही नहीं बचाया जा सका है। शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने लोगों से बरसात में नदी-नालों के पास नहीं जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed