{"_id":"694e81c7034a098ee00f6760","slug":"unclaimed-suitcase-on-busy-udhampur-road-creates-panic-jammu-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur: संदिग्ध सूटकेस मिलने से उधमपुर में दहशत, पुलिस ने किया इलाका सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur: संदिग्ध सूटकेस मिलने से उधमपुर में दहशत, पुलिस ने किया इलाका सील
Fri, 26 Dec 2025 06:08 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 26 Dec 2025 06:08 PM IST
सार
उधमपुर शहर की एक व्यस्त सड़क पर लावारिस सूटकेस मिलने से कुछ देर के लिए दहशत फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर बम निरोधक दस्ते से जांच करवाई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर शहर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यस्त सड़क पर लावारिस सूटकेस मिला। संदिग्ध वस्तु की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने धार रोड स्थित डाकघर के पास क्षेत्र को सील कर दिया और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। एहतियातन कुछ समय के लिए यातायात भी रोक दिया गया।
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ते द्वारा जांच के दौरान सूटकेस में कोई संदिग्ध या खतरनाक वस्तु नहीं पाई गई। इसके बाद इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया गया और यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें।