फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, water problem

Udhampur News: शहर से सटा बरयाल गांव, पेयजल सुविधा कोसों दूर

Fri, 27 Sep 2024 06:17 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 27 Sep 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
udhampur, water problem
कशीराह पंचायत के वार्ड छह में घर-घर नल से जल का सपना आज भी अधूरा
विज्ञापन

90 घरों के लोग आज भी बावलियों से पानी ढोकर बुझा रहे प्यास
60 घरों में आजतक पानी के कनेक्शन नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर से सटी पंचायत कशीराह के वार्ड छह के बरयाल गांव की अधिकतर आबादी आज भी पेयजल सुविधा के प्राकृतिक जलाशयों पर निर्भर हैं। दशकों बाद भी अधिकतर लोगों के घरों में नल से जल का सपना साकार नहीं हो पाया है।
पीने और घर की अन्य जरूरतों के लिए लोगों को आसपास मौजूद बावलियों से ही पानी ढोकर गुजारा करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि शहर के बिल्कुल साथ सटे इस गांव में लगभग 90 के करीब घर हैं, जिनमें से अधिकतर बिना कनेक्शन के हैं। यहां घर में पानी की जरूरत सभी को है और सभी चाहते हैं कि उन्हें भी बिना किसी परेशानी के घर में पीने का साफ पानी उपलब्ध हो।
विज्ञापन

लेकिन, उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि, कुछ घरों में पहले से कनेक्शन लगाए गए हैं, लेकिन 60 से अधिक घर ऐसे हैं, जहां आज भी कनेक्शन हैं। इन लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

77 साल गुजर चुके हैं, लेकिन अभी तक पेयजल की सुविधा नहीं मिल पाई है। वृद्धावस्था में भी बावली से पानी ढोकर गुजारा करना पड़ रहा है। इसमें परेशानी काफी ज्यादा है, लेकिन उनके पास और कोई चारा भी नहीं हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द कनेक्शन देकर राहत पहुंचाए।
-फलौती राम, स्थानीय निवासी
आसपास बावलियां तो बहुत हैं, लेकिन इनसे पानी ढोकर लाने में समय की काफी बर्बादी होती है। दिनचर्या भी प्रभावित होती है। घरों में पानी के कनेक्शन लगवाने के लिए प्रशासन से लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन इसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
-बोध राज, स्थानीय निवासी
घर में पेयजल कनेक्शन सुविधा बहुत जरूरी है। बेशक यहां आसपास बावलियां मौजूद हैं, लेकिन फिर भी महिलाओं को कपड़े धोने और नहाने आदि को लेकर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर में शौचालयों के लिए पानी का प्रबंध करना भी मुश्किल होता है।
-गोला राम, स्थानीय निवासी
हर घर में नल का स्वच्छ जल पहुंचाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन योजना को यहां शुरू किया गया है। इसके पूरा होते ही यहां हर घर में नल से जल सुविधा प्रदान की जाएगी। घर में पेयजल कनेक्शन के बिना लोगों को खासकर बीमार बुजुर्गों को काफी परेशानी है।

-साहिल भगत, पूर्व सरपंच
पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए यहां जेजेएम के तहत नौ करोड़ की परियोजना पर काम किया जा रहा है। 2023 में परियोजना पर काम शुरू किया गया था, जो अब अंतिम चरण में है। आगामी दो महीने में काम के पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद बरयाल सहित पूरी पंचायत में लोगों की समस्या का निदान हो जाएगा।
- प्रखर गुप्ता, जेई, कशीराह, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed