{"_id":"68d301e0eb0ae784ef056573","slug":"udhampur-school-security-audit-88-schools-unsafe-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-127759-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिले के 1200 स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट, 88 असुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिले के 1200 स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट, 88 असुरक्षित
विज्ञापन
उधमपुर। तेज बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ हाई स्कूल लाटी घरोट: संवाद
-400 से अधिक स्कूल आंशिक क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में मंगलवार तक स्कूली भवनों की सुरक्षा ऑडिट का काम 90 प्रतिशत तक पूरा हो गया। आगामी वीरवार तक सौ फीसदी काम पूरा होने की उम्मीद है। ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 1200 स्कूलों में से 88 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त पर असुरक्षित घोषित कर दिए गए हैं। 400 से अधिक स्कूल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं।
इन स्कूलों में जरूरी सावधानी और दिशा-निर्देशों के साथ कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के मुताबिक जिले में कुल 1308 स्कूल हैं। इनमें से 1200 में सुरक्षा ऑडिट का काम पूरा हो गया है जबकि शेष 108 स्कूलों में यह काम वीरवार तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ही जिला में शिक्षा ढांचे को हुए कुल नुकसान के सही आकलन की रिपोर्ट भी सार्वजनिक हो पाएगी।
गौरतलब है कि 26 अगस्त से शुरू हुई भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन जैसी घटनाओं से जिलेभर में सड़कों, भवनों, जमीनों, खंभों इत्यादि के साथ लगभग हर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया। इस आपदा से स्कूली भवनों को भी काफी नुकसान हुआ। इसलिए मौसम में सुधार के बाद ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन से पहले शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूलों का सुरक्षा आडिट करवाने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट...
जिले के कुल 1308 स्कूलों में से 1200 स्कूलों में सुरक्षा ऑडिट का काम पूरा हो गया है। अगले एक दो दिन में शेष स्कूलों का भी सुरक्षा ऑडिट हो जाएगा। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों में वैकल्पिक प्रबंधों के साथ कक्षाओं के संचालन का प्रयास किया जा रहा है। इनमें कई जगहों पर पंचायत घरों, सामुदायिक भवनों इत्यादि में कक्षाओं का वैकल्पिक प्रबंध शामिल है। अन्य जो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं वहां जरूरी सावधानी के दिशानिर्देश के साथ कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। सभी जगहों पर बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा को सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है और यह विभाग की पहली प्राथमिकता भी है।
-कमल किशोर बड़याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी, उधमपुर
रिपोर्ट-विजय कुमार