{"_id":"66d8e9b38fb9aa1ff809b5a4","slug":"udhampur-ramnagar-sliding-road-problem-udhampur-news-c-202-1-udh1002-114942-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पत्थर गिरने से ढाई घंटे बंद रहा रामनगर-उधमपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पत्थर गिरने से ढाई घंटे बंद रहा रामनगर-उधमपुर
Thu, 05 Sep 2024 04:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
दोनों तरफ लगी रहीं वाहनों की कतारें, चालकों व यात्रियों को करना पड़ा परेशानियों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। रामनगर-उधमपुर रूट सड़क पर कउया इलाके में पहाड़ से पत्थर गिरने से ढाई घंटे यातायात ठप रहा। इस दौरान वाहनों की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। साथ ही चालकों सहित यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सात बजे पिंगला माता आधार शिविर कउया में रोड पर पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। इसके चलते दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और मार्ग पर फंसे कई छोटे-बड़े वाहनों के चालकों व यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। वाहनों में बैठे यात्री विक्रांत सिंह, सुभाष चंद्र, जगदीश चंद्र, रूपा देवी, कमलेश कुमारी, गायत्री देवी, नीलम कुमारी और सपना आदि ने बताया कि मार्ग पर पत्थर गिरने से ढाई घंटे तक वाहनों में बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विभाग के एईई ऋषि गुप्ता ने बताया कि जब मार्ग बंद होता है जेसीबी मशीन पास ही होती है। जेसीबी मशीन का चालक अपने घर रोंदोमेल गया था। रात साढे 7 बजे खुद में उसको लेने गया और उसे लेकर मौके पर पहुंचा। उसके बाद मार्ग पर पड़े पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू किया गया और रात साढे 9 बजे दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई थी।