फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, ramnagar, protest, demand

Udhampur News: शेड मालिक के खिलाफ कार्रवाई, मृतक के परिजनों को दें मुआवजा

Sun, 08 Sep 2024 05:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 08 Sep 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
udhampur, ramnagar, protest, demand
कोऑपरेटिव बैंक की छत पर शेड में पेंट करते गिरे पेंटर की मौत के बाद फूटा परिजनों का गुस्सा
विज्ञापन

रामनगर-उधमपुर मार्ग पर रख कर तीन घंटे किया प्रदर्शन
वाहनों की लगी रही कतारें, प्रशासन पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे के कोऑपरेटिव बैंक की छत पर बने शेड को पेंट करते गिरे पेंटर की मौत पर शनिवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने शव को उधमपुर-रामगनगर मार्ग पर रख पर रोष जताया और तीन घंटे मार्ग बंद कर आवाज बुलंद की।
इस दौरान शेड मालिक के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की गई। जानकारी के अनुसार मृतक काकू राम पुत्र किथर वार्ड आठ का निवासी था। वह गरीब था और पेंट कर ही परिवार का गुजारा चलाता था। गत रविवार सुबह बस अड्डे पर स्थित कोऑपरेटिव बैंक के ऊपर बने टीन के शेड पर पेंट करते समय नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके बाद उसे रामनगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। लेकिन, सात दिन बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे गुस्साए परिजनों, रिश्तेदारों व स्थानीय लोगों ने शनिवार शाम 5 बजे कस्बे में पूर्व पार्षद काका राही के नेतृत्व में रामनगर-उधमपुर मार्ग बंद कर दिया। शव को मार्ग पर रखकर तीन घंटे तक रामनगर प्रशासन और कोऑपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे थाना प्रभारी सुरेश्वर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार चैन सिंह ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया। पूर्व पार्षद ने कहा कि बैंक के ऊपर टीन के शेड का कार्य चल रहा था, जिसकी जानकारी न तो सोसाइटी को थी और न ही नगर पालिका को। इस अवैध शेड के मालिक के खिलाफ कार्रवाई हो और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।

रामनगर कोऑपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन करनैल सिंह ने बताया बैंक के ऊपर बन रहे टीन के शेड बनाने की सूचना शनिवार शाम को मिली थी। मेरा रामनगर से 20 किलोमीटर दूर कोघडमढ़ में है। रविवार सुबह शेड का काम बंद करवाने के लिए कहा। लेकिन, कुछ समय बाद पेंटर नीचे गिर गया। इस काम के बारे में मुझे कुछ जानकारी नहीं है। इसकी जांच करवाई जाएगी। फिलहाल हमने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने के लिए एक लिखित आवेदन दिया है। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed