फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, ramnagar, culture, satsang

मनुष्य जन्म का एकमात्र उद्देश्य प्रभु की प्राप्ति है : महात्मा समता बाई

Fri, 26 Apr 2024 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 26 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
udhampur, ramnagar, culture, satsang
रामनगर के गांव माड़ता में आयोजित सत्संग में बताया जीने का महत्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मनुष्य जन्म का एकमात्र उद्देश्य भगवत प्राप्ति है। देव दुर्लभ मनुष्य जन्म पाकर भगवान को जानकर भजन-ध्यान करना ही मानव जीवन का उद्देश्य है और यदि ऐसा नहीं किया तो जीवन व्यर्थ हो जाएगा। यह संदेश मां राजराजेश्वरी आश्रम प्रभारी और सद्गुरु देव सतपाल महाराज की शिष्या महात्मा समता बाई ने रामनगर के गांव माड़ता में आयोजित सत्संग समारोह में संगत को दिया।

उन्होंने कहा कि समय के तत्वदर्शी महापुरुष की शरण ग्रहण कर भगवान को तत्व से जान सकते हैं। भगवान कोई बाहरी दिखावे की वस्तु नहीं है। वह तो जर्रे-जर्रे और प्रत्येक व्यक्ति के ह्रदय में रमन करने वाली चेतन शक्ति का नाम है। उसे प्रत्यक्ष जानकर उसमें मन जोड़ने से ही कल्याण होगा। रामनगर वन के डीडीसी सदस्य प्रेमी मूल राज ने सभी धर्मों के रहनुमाओं से भगवान के उस एक अव्यक्त नाम को जानकर भजन-सुमिरण करने के लिए कहा। इस मौके पर नेशनल रूरल लाइव हुड मिशन की क्लस्टर संयोजक अंजू देवी, कैप्टन बृजमोहन शर्मा, जोगेन्द्र कुमार, प्रेम नाथ थापा, खेम राज, शाम लाल, बलदेव राज, रमेश कुमार, रानू कुमार, गिरधारी लाल, आदित्य भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed