{"_id":"6629ac153ecadafb410a17a9","slug":"udhampur-ramban-banihal-dog-biting-udhampur-news-c-10-1-jam1007-347423-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बनिहाल के आसपास आवारा कुत्तों का आतंक, चार लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बनिहाल के आसपास आवारा कुत्तों का आतंक, चार लोगों को काटा
Thu, 25 Apr 2024 06:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने प्रशासन से लगाई जल्द कदम उठाने की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। बनिहाल सहित आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक है। लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे हैं। बुधवार को चार लोगों के काटने के मामले सामने आए हैं। इसमें शहर के गुंड टेथर इलाके की एक किशोरी भी शामिल है। घायलों का उपचार करवाया गया है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से आवारा कुतों से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
बुधवार को बनिहाल शहर के गुंड टेठहार इलाके में बुधवार को आवारा कुत्ते ने चार लोगों को काट लिया है। साथ ही क्षेत्र में कई लोगों पर हमला किया है। निवासियों ने कहा कि उन्होंने मामले को उप जिला प्रशासन के संज्ञान में लाकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने बताया कि गुंड टेठहार इलाके में दो से तीन पागल कुत्ते घूम रहे हैं और इलाके से गुजरने वाले लोगों पर हमला कर रहे हैं। घायलों की पहचान मोमिन रशीद (10) पुत्र अब्दुल रशीद वानी, तारिक अहमद शेख (28) पुत्र मोहम्मद शफी शेख, हदिया रेयाज (7) पुत्री रेयाज अहमद वानी और मोहम्मद सादिक (54) पुत्र अली मोहम्मद के रूप में हुई है। सभी गांव गुंड तेथर, बनिहाल के निवासी हैं।
बनिहाल के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद इस्माइल सैयद ने मामले की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। सभी घायलों की हालत स्थिर है और उप जिला बनिहाल में उनका उपचार हो रहा है।