फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Preeti Khajuria, Cross Country Competition, Won Silver

Udhampur News: प्रीति खजूरिया ने क्रास कंट्री में लहराया परचम, जीता रजत पदक

विज्ञापन
Udhampur, Preeti Khajuria, Cross Country Competition, Won Silver
उधमपुर। जम्मू में आयोजित क्रास कंट्री में हिस्सा लेने वाले ​खिलाड़ियों के साथ महिला कालेज की टी
उधमपुर। जम्मू विश्वविद्यालय के निदेशालय खेल एवं शारीरिक शिक्षा द्वारा आयोजित इंटर-कालेज क्रास कंट्री प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कालेज फार वीमेन की होनहार धाविका प्रीति खजूरिया ने अपने पहले ही प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के चुनिंदा खिलाड़ी भाग लेते हैं। इस बार जी.सी.डब्ल्यू. उधमपुर की ओर से दो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।कालेज टीम का नेतृत्व कर रही प्रीति खजुरिया ने जबरदस्त जोश और जज़्बे का परिचय देते हुए कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद रजत पदक अपने नाम किया। यह उपलब्धि कालेज के लिए गर्व की बात है और आने वाले समय में अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में गेस्ट आफ आनर के रूप में जी.सी.डब्ल्यू. उधमपुर की प्राचार्या प्रो. नलिनी पठानिया उपस्थित रहीं। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और अपने मुख्य भाषण में कहा कि ऐसे खेल आयोजन समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और मानसिक संतुलन को भी बनाए रखने में मदद करते हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि हमारी छात्राएं अधिक से अधिक खेलों में भाग लेकर जिला और राज्य स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जी.सी.डब्ल्यू. उधमपुर के निदेशक खेल एवं शारीरिक शिक्षा डॉ. मुकेश के. शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा “हमारे महाविद्यालय की बेटियां कठिन परिस्थितियों में भी इतना बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं, यह अपने आप में एक मिसाल है। हमारे पास अभी भी पूर्ण खेल मैदान और पर्याप्त खेल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, इसके बावजूद खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ़ है। यदि इन्हें समुचित संसाधन, कोच और ट्रेनिंग सुविधाएं मिलें तो यह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक ला सकती हैं।

डॉ. शर्मा ने यह भी रेखांकित किया कि महाविद्यालय में सहायक पी.टी.आई. का स्थायी पद वर्षों से रिक्त पड़ा है और उच्च शिक्षा विभाग को बार-बार लिखित रूप से इसकी आवश्यकता से अवगत कराया गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय और सरकार से अपील की कि उधमपुर जैसे बड़े ज़िले के इस प्रमुख महिला महाविद्यालय को तत्काल खेल मैदान एवं पर्याप्त प्रशिक्षक उपलब्ध कराए जाएं ताकि छात्राओं की प्रतिभा को सही दिशा मिल सके।अमर उजाला परिवार की ओर से दोनों खिलाड़ियों, प्राचार्या प्रो. नलिनी पठानिया एवं कालेज निदेशक खेल एवं शारीरिक शिक्षा डाक्टर.मुकेश.शर्मा को हार्दिक बधाई एवं भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed