Udhampur: कोहरे और बर्फ के बीच पुलिस ने दिखाई तत्परता, भारी बर्फबारी में फंसे 12 लोगों को किया रेस्क्यू
उधमपुर पुलिस ने भारी बर्फबारी और कोहरे के बीच बसंतगढ़ क्षेत्र की ऊपरी इलाकों में फंसे 12 लोगों को सुरक्षित बचाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र की ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के बीच उधमपुर पुलिस ने समय पर बचाव अभियान चला कर 12 लोगों को सुरक्षित बचाया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जो तूफान में फंसे हुए थे।
जानकारी मिलते ही पुलिस पोस्ट सांग की टीम, हेड कॉन्स्टेबल मुश्ताक अहमद की अगुवाई में और डीवाईएसपी पी.सी बसंतगढ़ चरणजीत सिंह व एसएचओ. पी.एस बसंतगढ़ पीएसआई रोहन चलोत्रा के मार्गदर्शन में तुरंत बचाव कार्य के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने बर्फ से ढके और कोहरे वाले दुर्गम इलाके में कई किलोमीटर की कठिन यात्रा कर फंसे लोगों तक पहुंचा।
सभी 12 फंसे हुए लोगों को सुरक्षित पुलिस पोस्ट सांग लाया गया, जहां उन्हें भोजन, आश्रय और आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.