फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Panchayat Ladh, Heavy Rain, Seven House Collapse

Udhampur News: लाड़ पंचायत में तीन दिन में सात कच्चे मकान गिरे

विज्ञापन
Udhampur, Panchayat Ladh, Heavy Rain, Seven House Collapse
उधमपुर। पंचायत लाड में बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुई मकान की दीवार के पास खड़े संसार चंद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पंचायत लाड़ में बारिश के चलते तीन दिन में तकरीबन सात कच्चे मकान गिर गए हैं। इससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि जानी नुकसान का बचाव रहा। बारिश के कारण लोगों का लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है।
जिन लोगों के मकान गिरे हैं उनमें द्वारका देवी पत्नी काकू राम, वकील चंद पुत्र इन्नी, मंजूर अहमद पुत्र अलादीन, संसार चंद पुत्र काकू राम आदि शामिल हैं। ये सभी लोग लाड़ पंचायत के रहने वाले है। पीड़ित लोगों ने सरकार व प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।ताकि क्षतिग्रस्त मकानों की वे मरम्मत करवा सके। कुछ ऐसे मकान भी हैं जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और उसमें अब रहना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पूर्व सरपंच मदन लाल ने बताया कि बारिश के कारण तीन दिन में सात कच्चे मकान गिरे हैं। कई मकानों में दरारें आ गई हैं। बारिश के चलते क्षेत्र में कई जगहों पर पस्सी गिरने और जमीन धंसने से लोगों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं वे सभी दिहाड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। वह डीसी उधमपुर व सरकार से इन लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed