फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news update

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनभर थमे रहे कश्मीर जाने वाले वाहनों के पहिये, जानें क्या थे कारण ?

विज्ञापन
udhampur news update
राजमार्ग पर रोके गए घाटी जाने वाले ट्रक - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। रामबन से बनिहाल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत कार्य के कारण शुक्रवार को भी उधमपुर से आगे वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहा। शुक्रवार को घाटी की ओर जाने वाले वाहनों को उधमपुर शहर के साथ आगे के ग्रामीण इलाकों में रोका गया था। सुबह से शाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, कई जगह जाम की स्थिति भी पैदा हो गई, जिस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही पुलिस ने जखैनी नाके पर घाटी जाने वाहनों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इसके अलावा भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी में सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोका गया, ताकि मरम्मत कार्य को निर्बाध रूप से अंजाम दिया जा सके। आवाजाही पर प्रतिबंध के कारण शुक्रवार को दोपहर तक राजमार्ग पर रोके गए वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे परेशान होकर चालक और यात्री, वाहनों से बाहर निकल आए और सड़क के किनारे टहलते नजर आए। राजमार्ग पर कई जगह शौचालय और पेयजल की सुविधा न मिलने से चालकों और आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उधर, रामबन से राजमार्ग को खोलने की सूचना मिलने के बाद शाम छह बजे के बाद वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया गया। पहले हल्के और यात्री वाहनों को घाटी के लिए भेजा गया, जिसके बाद ट्रकों को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। आवाजाही बहाल होने से राजमार्ग पर फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि उधमपुर और बनिहाल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत के लिए अक्तूबर माह के दूसरे सप्ताह से आवाजाही को नियंत्रित किया गया था। इसके तहत हर 27 नवंबर तक हर शुक्रवार को उधमपुर से आगे वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई थी। प्रतिबंध के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम मार्ग की मरम्मत के कार्य को अंजाम देती थी। सर्दियों के मौसम में राजमार्ग पर आवाजाही को बहाल रखने के लिए ही यहां मरम्मत कार्य को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed