फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, municipal committe, jam

Udhampur News: अब शहर में नहीं गोल मेला के पास लगेंगी रेहड़ियां

Sun, 28 Apr 2024 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 28 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
udhampur, municipal committe, jam
शहर में लग रहे जाम की समस्या के निदान के लिए डीसी के आदेश पर नगर परिषद ने स्पष्ट की स्थिति
विज्ञापन

बाजारों का दौरा कर टीम ने हटाई रेहड़ियां, दुकानदारों को अंदर सामान रखने की हिदायत
अधिकारी बोले-एक दो दिन में स्थानांतरित होंगी रेहड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में लगने वाले जाम की समस्या से शहरवासियों और वाहन चालकों को जल्द राहत मिलने वाली है। डीसी के आदेश के बाद नगर निगम की ओर से रेहड़ियों को गोल मेला के पास खाली पड़ी भूमि में स्थानांतरित किया जाएगा। इस संबंध में नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि एक-दो दिन में रेहड़ियों को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। वहीं, शनिवार को नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों का दौरा कर रेहड़ियों को हटवाया और दुकानदारों को सामान अंदर रखने की हिदायत दी है।
शहर में हर दिन अवैध रेहड़ी फड़ी लगाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, इस कारण जाम की स्थिति भी बद से बदतर होती जा रही है। शहर के मुख्य बस स्टैंड के प्रवेश द्वारा पर रेहड़ी-फड़ी वालों ने कब्जा जमा रखा है, जिस कारण बस चालकों को वाहन निकालने और अंदर लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं कई दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान लगाया है, जिससे राहगीर परेशान हैं और बीच सड़क से गुजरने को मजबूर हैं। इस कारण रोजाना जाम की स्थिति रहती है। नगर परिषद के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में शनिवार को शहर के विभिन्न बाजारों का दौरा कर स्थिति का जायजा। इस दौरान बाजार के बीचोबीच लगी अवैध रेहड़ियों को हटवा दिया। साथ ही दुकानदारों को सामान को अंदर रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि अवैध रेहड़ी-फड़ी के चलते शहर अतिक्रमण की ग्रिरफ्त में है, जिसका खामियाजा वाहन चालकों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि, नगर परिषद की ओर से कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। शहर में 550 के करीब रेहड़ी वालों को लाइसेंस दिए गए हैं, जबकि मौजूदा समय में एक हजार रेहड़ियां लग रही हैं। इस कारण गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक, दोमेल चौक, मेटाडोर स्टैंड, मुख्य बस स्टैंड पर जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेहड़ियों को स्थानांतरित करने के संबंध में डीसी ने एक आदेश जारी किया है। उन्हें गोल मेला के पास खाली पड़ी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। दो-तीन दिन में प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इससे बाजारों में लग रहे जाम की समस्या का निदान होगा।
- रवि कुमार, इंस्पेक्टर, नगर परिषद, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed