{"_id":"68d2fd7288f5282cfd07ca52","slug":"udhampur-maharaja-hari-singh-jyanti-vikram-salathia-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-127746-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू को अलग और कश्मीर को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए : सलाथिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू को अलग और कश्मीर को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए : सलाथिया
विज्ञापन
उधमपुर। सलाथिया चौक पर महाराजा हरी सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए लोक विकास दल के सदस्य। आयोजक
- उधमपुर के सलाथिया चौक पर मनाई महाराजा हरि सिंह की जयंती, अर्पित की श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। महाराजा हरि सिंह की 130वीं जयंती पर मंगलवार को लोक विकास दल ने सलाथिया चौक पर महाराजा के चित्र पर फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दल के संस्थापक विक्रम सलाथिया ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मांग की कि जम्मू को अलग और कश्मीर को अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया जाए।
इससे पूर्व सलाथिया ने सभी प्रदेशवासियों को जम्मू-कश्मीर रियासत के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि महाराजा का जन्मदिवस 23 सितंबर को मनाने की प्रेरणा दल के स्वर्गीय बंसी लाल डोगरा से मिली थी। महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर सरकारी छुट्टी घोषित किए जाने को लेकर लंबा संघर्ष किया गया।
इससे पहले समय-समय की सरकारें इस छुट्टी की मांग को अनदेखा करती रहीं परंतु अनुच्छेद 370 टूटने के बाद प्रशासन ने 2020 में विलय दिवस और 2022 में जन्मदिवस पर सरकारी छुट्टी घोषित कर डोगरों की सालों पुरानी मांग पूरी की। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह एक महान शासक थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक सुधार किए। आज कई बड़े-बड़े काॅलेज और अस्पताल महाराजा हरि सिंह की दूरदर्शी सोच का ही नतीजा हैं।
विज्ञापन
उनका सबसे बड़ा योगदान यह है कि इन्होंने जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ विलय किया। महाराजा हरि सिंह लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगें। इस मौके पर दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि जम्मू को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए। जैसे लद्दाख है वैसे ही जम्मू को अलग और कश्मीर को अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया जाए। उन्होंने जम्मू संभाग के तमाम विधायकों से अपील की है कि वे इसे लेकर आवाज बुलंद करें।