{"_id":"6629ad7d3ef634e4a20b0d41","slug":"udhampur-kistwad-culture-awareness-haj-yatra-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-109881-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ में हज यात्रियों के लिए हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ में हज यात्रियों के लिए हुआ कार्यक्रम
Thu, 25 Apr 2024 06:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में हज यात्रियों के लिए ओरिएंटेशन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को इस्लामिया फरीदिया कॉलेज में एडीसी गुलाम रसूल और एसएसपी अब्दुल कयूम की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित और सफल हज यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 66 इच्छुक तीर्थयात्रियों को आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन करना था।
प्रशिक्षकों ने हज के इच्छुक लोगों को हज यात्रा के विभिन्न चरणों के बारे में मार्गदर्शन किया। इसमें हज अनुष्ठान, स्वास्थ्य और सुरक्षा उपाय, यात्रा व्यवस्था और तीर्थयात्रा के अन्य महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं। एडीसी और एसएसपी ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षण का आयोजन जम्मू-कश्मीर हज समिति द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग और हज प्रभारी जिला किश्तवाड़ हाजी अयाज अहमद की देखरेख में हुआ। संवाद