{"_id":"5de00c9a8ebc3e548f5579bb","slug":"udhampur-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu19821381","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी सुचारु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। भारी बारिश के चलते जिले के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार दोपहर से बंद हुई बिजली वीरवार को भी दिनभर बहाल नहीं हो पाई। इसके चलते ग्रामीणों को कई प्रकार की समस्याओं से दोचार होना पड़ा।
पिछले दो दिनों के दौरान हुई भारी बारिश के कारण बिजली के ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। इसकी मरम्मत के लिए दिनभर कर्मचारी लगे रहे। बावजूद भी जिले के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति में आई समस्या को ठीक नहीं किया जा सका। जिसके चलते दिनभर लोग बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे। शाम तक भी इस समस्या को ठीक नहीं किया जा सका। इसके कारण रामनगर तहसील के कई क्षेत्रों सहित मजालता, पंचैरी, घोरडी के तहत आते कई गांव वीरवार को शाम ढलते ही अंधेर के आगोश में समा गए। ग्रामीणों का कहना था कि तब भी मौसम खराब होता है तो सबसे पहले बिजली आपूर्ति पर इसका असर पड़ता है जिसकी सबसे प्रमुख वजह बिजली विभाग की लापरवाही है। अगर बिजली विभाग अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ ठीक से करे तो इस तरह की समस्या पेश नहीं आती है। आखिर क्या वजह है कि मौसम में थोड़ी सी भी खराबी आने पर ही ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो जाती है जबकि शहरी क्षेत्रों में इस तरह की समस्या बहुत कम होती है। अभी कुछ दिन पहले जब मौसम खराब हुआ था तब भी इन इलाकों में बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई जिसे ठीक करने के बाद अब फिर से इस समस्या से ग्रामीणों को दोचार होना पडा है। जिसका स्थयी समाधान किया जाना चाहिए।