फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur jammu kashmir

तीसरे नवरात्र पर मंगलवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
udhampur jammu kashmir
मंदिर में लगी कतार। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। मंगलवार को तीसरे नवरात्र के अवसर पर सुबह से ही नगर व आसपास के क्षेत्रों में स्थित मातारानी के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही तथा दिनभर लोग अपने परिवारजनों के साथ दर्शन ने लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार सेनवरात्र शुरू हुए हैं जिसके चलते पहले दिन से ही विभिन्न मंदिरों में भक्तजन हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को मातारानी का विशेष दिन होने के कारण पिछले दिनों के मुकाबले मंदिरों में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने का मिली। जिसके चलते मंदिरों में माता रानी के दर्शनों को कतारों में लग कर इंतजार करना पड़ा। पौ फटते ही मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद का सिलसिला शुरू हो गया था तथा शाम तक भक्त अपने परिवारों के साथ टी मोड़ स्थित काली माता मंदिर, रैंबल स्थित काली माता मंदिरो आदि में हाजिरी लगाने पहुंचते रहे। भक्तों ने मंदिर में माता रानी के दर्शन कर अपने परिवार के सुख शांति की कामना की। जखैनी स्थित शारदा माता मंदिर में भी भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली। काफी संख्या में पहुंचे भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर मंदिर में मातारानी के दर्शन कर माथा टेका तथा अपने परिवार के सुख शांति की कामना की और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed