{"_id":"66da40e7e8ee935d19034e66","slug":"udhampur-high-security-election-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-115019-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: छावनी में तबदील हुए निर्वाचन मुख्यालय, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: छावनी में तबदील हुए निर्वाचन मुख्यालय, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर
Fri, 06 Sep 2024 05:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना जारी होते ही जिले के चार विस क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
किसी भी तरह का ट्रैफिक डाइवर्जन नहीं, तारबंदी कर पार्किंग व भीड़भाड़ के लिए क्षेत्र प्रतिबंधित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना जारी होते ही जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
खासकर उधमपुर ईस्ट और वेस्ट के लिए जिला मुख्यालय स्थित जिला सचिवालय और रामनगर व चिनैनी में संबंधित एसडीएम कार्यालयों के नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। हालांकि, चारों केंद्रों के आसपास कोई ट्रैफिक डाइवर्जन नहीं किया गया है, लेकिन केंद्रों के आसपास तारबंदी कर पार्किंग व भीड़भाड़ के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
उधमपुर जिले में चार सीटों के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा। वीरवार से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया के सफल संचालन को लेकर धार रोड स्थित जिला सचिवालय के बाहर तारबंदी और बैरिकेडिंग की गई है, ताकि किसी तरह की भीड़ जमा न हो सके और सचिवालय के बाहर लगने वाले वाहनों से किसी भी तरह की प्रक्रिया प्रभावित न हो।
गौरतलब रहे कि गत महीनों में रामनगर और चिनैनी विधानसभा क्षेत्र से लगते डुडू बसंतगढ़ क्षेत्र में हुई आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर सेना, अर्द्धसैनिक बल पहले से ही अलर्ट पर हैं। लेकिन, मौजूदा चुनावों के चलते अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
सचिवालय और आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लागू
वाहनों की पार्किंग के लिए सचिवालय से कुछ दूर पर व्यवस्था की गई है। सचिवालय और उसके आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। किसी भी प्रकार के जलसे या सामूहिक गतिविधि की अनुमति नहीं हैं। सचिवालय में ईस्ट और वेस्ट के लिए नामांकन पत्र भरे जाएंगे। एसडीएम कार्यालय चिनैनी और रामनगर को भी सुरक्षा घेरे में लिया गया है।
निगरानी टीमों का भी गठन अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती
इसके लिए सीआरपीएफ, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस सहित की अतिरिक्त तैनाती की गई है। साथ ही फ्लांइग स्क्वॉयड और निगरानी टीमों का भी गठन किया गया है, जोकि निर्वाचन केंद्रों के साथ-साथ जिले के प्रत्येक हिस्से में होने वाली हर एक गतिविधि पर नजर रखेंगे। खासकर चुनाव पूर्व और मतदान के दौरान शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष कदम उठाए गए हैं।
जिले में निष्पक्ष और सफलतापूर्वक चुनाव के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल व सुचारू संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है और आम जनता की सुरक्षा सहित सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
- अमोद अशोक नागपुरे, एसएसपी, उधमपुर