{"_id":"66e20ff514c5118e4e043524","slug":"udhampur-health-awareness-udhampur-news-c-202-1-udh1007-115261-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डेंगू से बचाव के लिए घर व आसपास के इलाकों में रखें सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डेंगू से बचाव के लिए घर व आसपास के इलाकों में रखें सफाई
Thu, 12 Sep 2024 03:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सैलां तालाब क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान
बुखार से ग्रसित 20 लोगों को टेस्ट भी किए
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को डेंगू से बचाने के लिए अभियान जारी है। बुधवार को सैलां तालाब व उसके आसपास के इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही संभावित इलाकों में फॉगिंग के साथ ही दवाई का भी छिड़काव किया गया।
इस दौरान लोगों से घर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई रखने और पानी जमा नहीं होने देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छतों पर कबाड़ जमा नहीं करने पर जोर दिया। लोगों को बताया कि बरसात में डेंगू का मच्छर ज्यादा परेशान करता है। इसलिए सुबह व शाम के समय पूरे कपड़े पहनें। बच्चों को शाम के समय बाहर न जानें दें।
गौरतलब है कि मौजूदा समय में जिले में अभी तक 12 डेंगू पॉजिटिव के मामले ही सामने आए है। जबकि 3 मामले बाहर से है। इसके चलते अभी तक 15 डेंगू पॉजिटिव मामले आ गए हैं। इसके अलावा बुखार से पीड़ित 20 लोगों के टेस्ट भी किए गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।