{"_id":"66df8a2299a21c61f90ecd94","slug":"udhampur-election-voters-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-115159-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर : 4.22 मतदाता 654 केंद्रों पर डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर : 4.22 मतदाता 654 केंद्रों पर डालेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उधमपुर जिला तीसरे चरण के चुनाव के लिए तैयार है। इसमें 4.22 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में 59-उधमपुर पश्चिम, 60- उधमपुर पूर्व, 61-चिनैनी और 62-रामनगर (एससी) को मिलाकर चार विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें कुल 4,22,298 मतदाता हैं, जिनमें 2,21,262 पुरुष और 2,01,036 महिलाएं शामिल हैं।
मतदान प्रतिशत को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रत्येक मतदाता आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, भारत निर्वाचन आयोग ने जिले भर में विशेष मतदान केंद्रों के साथ 654 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें पिंक, हरित और मॉडल मतदान केंद्र शामिल हैं। उधमपुर पश्चिम में 184 मतदान केंद्रों के साथ 1,15,655 मतदाता हैं। इनमें 59,726 पुरुष और 55,929 महिला शामिल हैं। इसी तरह उधमपुर पूर्व में 1,00,690 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 52,611 पुरुष और 48,079 महिलाएं हैं। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 157 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तीसरे चिनैनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 1,09,174 मतदाता हैं, जिनमें 57,746 पुरुष और 51,428 महिलाएं हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए 155 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और रामनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 96,779 है। इनमें 51,179 पुरुष और 45,600 महिलाएं हैं। निर्वाचन क्षेत्र में 158 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रामनगर की सीट एससी के लिए आरक्षित रखी गई है। वर्तमान में जिले में कोई पंजीकृत ट्रांसजेंडर मतदाता नहीं हैं।