{"_id":"662abed67cca2c1339071418","slug":"udhampur-education-result-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-109925-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिले के 93.36 फीसदी बच्चों ने पास की आठवीं की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिले के 93.36 फीसदी बच्चों ने पास की आठवीं की परीक्षा
Fri, 26 Apr 2024 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
9778 में से 9129 बच्चे सफल, शहर में 98.37 तो ग्रामीण क्षेत्रों में 86.93 फीसदी रहा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डाइट कुद की ओर से आठवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी गई है। उधमपुर जिले में 93.36 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। इसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी एवं निजी स्कूल शामिल हैं। साफ्ट जोन के अंतर्गत शहरी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 98.37 फीसदी रहा, जबकि हार्ड जोन के ग्रामीण स्कूलों में 86.93 फीसदी बच्चे वार्षिक परीक्षा में सफल हुए हैं।
वीरवार को जिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान डाइट कुद की ओर से घोषित किए आठवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें 93.36 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की है। जिले से कुल 9778 छात्र-छात्राओं में 9129 ने सफलता हासिल की है। 171 छात्र गैरहाजिर थे और 478 ऐसे छात्र थे जो फिर से परीक्षा में बैठे थे।
जिले को साफ्ट और हार्ड दो जोन में विभाजित किया गया था। साफ्ट जोन उधमपुर के 484 स्कूलों के 6301 बच्चों में से 6221 ने सफलता पाई है। जिले शहर में ओवरआल परिणाम 98.37 प्रतिशत रहा। इसके अलावा 39 बच्चे अनुपस्थित रहे, जबकि 41 बच्चों ने दोबारा परीक्षा में हिस्सा लिया। हार्ड जोन के 204 स्कूलों के 3477 में से 2908 छात्रों को सफलता मिली है। हार्ड जोन का ओवरआल 86.93 प्रतिशत परिणाम रहा। जोन में 132 छात्र अनुपस्थित थे, जबकि 437 बच्चों ने दोबारा परीक्षा में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
कामन पब्लिक के 54 बच्चों ने हासिल किया ए प्लस ग्रेड
कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल संगूर के छात्रों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें 75 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से 54 छात्रों ने ए प्लस ग्रेड हासिल किया। स्कूल प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों एवं अभिभावकों को बधाई दी गई। प्रिंसिपल सुमन स्नेह नेे बताया कि ए प्लस ग्रेड हासिल करने वालों में 8वीं के शिवांश सिंह ने 500 में से सर्वाधिक 484 अंक हासिल किए। परिणाम 96.8 प्रतिशत, लक्षिता शर्मा ने 96.6 फीसदी, पलक ठाकुर ने 96.6 फीसदी, रिदम डोगरा ने 96 फीसदी, आर्यन शर्मा ने 95 फीसदी और उरफत ने 95 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया।