{"_id":"6629ac88c095e01b0506b67a","slug":"udhampur-education-problem-city-girls-middle-school-udhampur-news-c-202-1-udh1007-109866-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शहर में पानी के लिए जूझ रही बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शहर में पानी के लिए जूझ रही बेटियां
Thu, 25 Apr 2024 06:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
सरकारी सिटी मिडिल गर्ल्स स्कूल में सुविधाओं का अभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकारी गर्ल्स सिटी मिडिल स्कूल को बने लगभग 50 वर्ष से भी ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन शहर के बीचोबीच होने के बावजूद आजतक स्कूल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस कारण बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल की इमारत की हालत काफी खराब है और दरारें पड़ चुकी हैं, जिस कारण हर समय हादसों का डर बना रहता है। कई बार अवगत करवाने के बावजूद स्कूल में पानी की किल्ल्त है।
वहीं स्कूल परिसर में नल का कनेक्शन तो है, लेकिन स्कूल में लगी पानी की टंकी क्षतिग्रस्त होने के चलते समस्या है। स्कूल के मौजूदा समय में ऐसे हालात है कि स्कूल की चहारदीवारी भी गिरने के कगार पर है। लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल की मरम्मत करवाने व बच्चों को आ रही पानी की समस्या को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सरकार और शिक्षा विभाग की ओर स्कूलों में सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।
विभाग को स्कूल की दशा के बारे में जानकारी है। इसके चलते आगामी वित्त वर्ष के प्लान में स्कूल की इमारत की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया है। लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो स्कूल की इमारत की मरम्मत करवाने के साथ ही पानी की नई टंकी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
- कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ, उधमपुर