{"_id":"662832887f15ffdf4e008764","slug":"udhampur-doda-adgp-jammu-zone-udhampur-news-c-202-1-udh1003-109848-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: साइबर ठगी शिकायतों का निपटारा करने पर सात अधिकारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: साइबर ठगी शिकायतों का निपटारा करने पर सात अधिकारी सम्मानित
Wed, 24 Apr 2024 03:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
एडीजीपी जम्मू जोन ने डोडा में आयोजित समरोह में भेंट किए प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। एडीजीपी जम्मू जोन आनंद जैन ने जिला डोडा की साइबर अपराध जांच इकाई के सात अधिकारियों व कर्मचारियों को साइबर ठगी की शिकायतों का निपटारा करने पर सम्मानित किया है। मंगलवार को डीपीओ डोडा में आयोजित समारोह में अधिकारी व कर्मचारियों को प्रथम श्रेणी के प्रशंसा प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार भेंट किए हैं।
यूनिट द्वारा प्राप्त विभिन्न शिकायतों के तहत 4,10,220 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की राशि को वापस पाने में सफलता पाई है। इस अवसर पर एसएसपी ने टीम को अधिक समर्पण के साथ काम करने की सलाह दी। सम्मानि होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों में पीएसआई अंकुश नागरा प्रभारी साइबर अपराध जांच इकाई डोडा, एएसआई मुश्ताक अहमद, एचसी जगदीश कुमार, सार्जेंट प्रदीप कुमार, सार्जेंट आशिक हुसैन, सीटी वसीम अकरम और एसपीओ आसिफ जान वानी शामिल हैं।