{"_id":"6628389f76af4825c10f8744","slug":"udhampur-dispute-one-injured-udhampur-news-c-202-1-udh1007-109857-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ऑटो पीछे करने को कहने पर बस परिचालक से मारपीट, गंभीर घायल, जीएमसी जम्मू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ऑटो पीछे करने को कहने पर बस परिचालक से मारपीट, गंभीर घायल, जीएमसी जम्मू रेफर
Wed, 24 Apr 2024 04:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
नए बस स्टैंड पर सुबह 11 बजे की घटना, चालकों-परिचालकों ने एक घंटे सेवा बंद कर जताया रोष
ट्रांसपोर्ट यूनियन की कदम नहीं उठाने पर आज चक्का जाम की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में कारिगल हनुमान मंदिर के समीप बने न्यू बस स्टैंड पर बस लगाने के दौरान हुए विवाद में परिचालक के साथ मारपीट हुई है। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। जीएमसी उधमपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। वहीं, ट्रांसपोर्ट यूनियन ने कदम नहीं उठाने पर बुधवार को चक्का जाम की चेतावनी दी है। वहीं, यूनियन सदस्यों ने बस सेवा व टिकट काउंटर एक घंटा बंद रख कर रोष जताया है।
शहर के बीचों बीच स्थित कारगिल हनुमान मंदिर के समीप बने नए बस स्टैंड पर 11 बजे मोंगरी-लड्डा से बस पहुंची थी। इस दौरान चालक बस को पार्क कर रहा था और परिचालक ने ऑटो को पीछे करने के लिए कहा। इस पर विवाद हो गया और वहां मौजूद लोगों ने मारपीट कर परिचाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सहचालक के सिर व बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य बस चालकों ने घायल को जीएमसी पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों द्वारा उसका इलाज शुरू किया लेकिन सिर पर गंभीर चोट के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटना के बाद बस चालकों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने मुख्य बस अड्डे पर बसों खड़ा कर सहचालक सदीक मोहम्मद के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस कारण करीब एक घंटे तक बस सेवा सहित टिकट काउंटर को बंद रखा गया।
चालकों ने सहचालक के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ रोष व्यक्त किया। बस चालक राजेंद्र सिंह ने बताया कि न्यू बस स्टैंड पर जब वह अपनी बस को लगाने के लिए पहुंचे तो वहां एक ऑटो खड़ा था। जिसे सहचालक ने पीछे करने को कहा। लेकिन इतने में सात से आठ लोग सहचालक सदीक मोहम्मद को मारने लगे। सहचालक के सिर व बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस पुलिस स्टेशन में मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है। बस सेवा बंद होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। उधर, ट्रांसपोर्ट यूनियन उधमपुर के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों को जल्द पकड़ा नहीं किया तो बुधवार को वह चक्का जाम कर देंगे।