फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, dewika river, rose garden

Udhampur News: विभिन्न किस्मों के गुलाब से महकेगा देविका घाट

Sat, 27 Apr 2024 05:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 27 Apr 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
udhampur, dewika river, rose garden
एडीसी ने गुलाब का पौधा लगा कर रोज गार्डन की प्रकिया का शुभारंभ किया
विज्ञापन

पवित्र देविका नदी के घाटों को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अवेयर इंडिया फाउंडेशन के साथ राजस्व विभाग की ओर से पवित्र देविका घाट के तट पर रोज गार्डन बनेगा। इस मौके पर एडीसी जोगिंदर सिंह बतौर मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने गुलाब का पौधा लगा कर रोज गार्डन की प्रक्रिया का आगाज किया।
बाग में गुलाब की विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए हैं। मुख्य अतिथि ने पवित्र देविका घाटों को स्वच्छ और हरित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने डीसी सलोनी राय की तरफ से भी स्थानीय लोगों को पवित्र देविका नगरी के सौंदर्यीकरण के लिए ऐसे अभियान में भाग लेने का संदेश भी दिया। इस मौके पर एआईएफ अध्यक्ष विमल शर्मा, राकेश शर्मा, हेड मास्टर राजिंदर कुमार, सुरेंद्र कुमार, अंग्रेज सिंह, विकास गुप्ता, पवन गुप्ता, वासु सदोत्रा, इंजीनियर विकुंडल शर्मा, कुलदीप कुमार, राकेश शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन



तीन मरला भूमि पर 100 गुलाब के पौधे बढ़ाएंगे सुंदरता
देविका घाट की सीढि़यों के साथ खाली पड़े स्थानों के सौंदर्यीकरण और वहां आने वाले लोगों को आकर्षित करने के लिए जिला प्रशासन, राजास्व विभाग और अवेयर इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से करीब तीन मरला भूमि पर रोज गार्डन स्थापित किया गया है। इसके तहत पहले दिन 22 के करीब गुलाब के पौधे लगाए गए। पूरे गार्डन में 100 के करीब पौधे लगाए जाएंगे, जोकि देविका पार्क स्थल एवं घाट की सुंदरता को बढ़ाएंगे। प्रशासन, राजस्व विभाग और अवेयर इंडिया फाउंडेशन ही गार्डन की देखरेख करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed