{"_id":"68cdc209a19c4696790f5fd6","slug":"udhampur-deupty-cm-surinder-chowdhary-visit-nh-44-udhampur-news-c-10-agr1006-718125-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उपमुख्यमंत्री ने उधमपुर के थर्ड में एनएच-44 के प्रभावित हिस्से का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उपमुख्यमंत्री ने उधमपुर के थर्ड में एनएच-44 के प्रभावित हिस्से का दौरा किया
विज्ञापन
उधमपुर। उप मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त क्षेत्र का का दौरा करते हुए।
अधिकारियों को मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने शुक्रवार को थर्ड में एनएच-44 के प्रभावित हिस्से का दौरा कर चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी आरएस यादव ने उन्हें एनएच-44 के दूसरे ट्यूब के चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य की स्थिति से अवगत कराया। साथ ही, यातायात को सुचारु रूप से चलाने और सतह के रखरखाव के लिए डब्ल्यूबीएम परत बिछाने की जानकारी दी।
उपमुख्यमंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बातचीत में यात्रियों और आम जनता की सुविधा के लिए मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि वे समय पर काम पूरा करने के लिए दूसरे ट्यूब की मरम्मत के लिए कर्मचारियों और मशीनों की तैनाती बढ़ाएं और दोहरी पाली में काम करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित और सुचारु संपर्क बहाल करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चौधरी ने एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी और उनकी टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
दौरे के दौरान, उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर फंसे वाहनों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनके सुचारु संचालन के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने थर्ड क्षेत्र के स्थानीय निवासियों से बात कर उनके घरों को हुए नुकसान की शिकायतें सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार प्रभावित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।