{"_id":"66282e6133c9231a2e016814","slug":"udhampur-daweka-river-garwage-problem-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-109831-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मंदिरों के पास जमा कचरा नहीं उठाने से माहौल हो रहा दूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मंदिरों के पास जमा कचरा नहीं उठाने से माहौल हो रहा दूषित
Wed, 24 Apr 2024 03:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। देविका नदी क्षेत्र में स्थित मंदिरों के पास जमा कचरे से दुर्गंध उठने से माहौल दूषित होने लगा है। इस कारण मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रामनवमीं एवं अष्टमी के शुभ दिन पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु देविका स्थल पर साख विर्सजन, कंजक पूजन सहित मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। इस दौरान कई लोग पॉलीथिन, प्लास्टिक जैसी प्रतिबंधित सामग्री को नदी में फेंका जाता है। समस्या से निपटने के लिए मौके पर मौजूद वालंटियर एवं अन्य समाज सेवी संस्थाओं से जुड़े लोग देविका नदी में जमा कूड़े, पॉलीथिन, इस्तेमाल में लाई गई पूजन सामग्री से जुड़े पैकट आदि को निकालकर एक स्थान पर जमा कर देते हैं, ताकि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी उसका निस्तारण कर सकें। श्रद्धालु अरुण कुमार, अमन शर्मा ने बताया कि देविका से निकाले के कूड़े को एक हफ्ते बाद भी नहीं उठाया गया है। अब दुर्गंध उठने लगी है। माहौल दूषित हो रहा है। ऐसे में नगर परिषद को उचित कदम उठाने चाहिए। इस बारे में नगर परिषद के सीईओ नितिन गुप्ता ने बताया कि देविका मंदिर परिसर के पास कूड़ा जमा करने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मौके पर कर्मियों को भेजकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।