फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, crime, one person arrest

Udhampur News: पीएसए के तहत कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Fri, 26 Apr 2024 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 26 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
udhampur, crime, one person arrest
उधमपुर। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी जोगिंद्र सिंह की निगरानी में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को पीएसए के तहत गिरफ्तार कर कोट भलवाल जेल जम्मू भेज दिया है। उसकी पहचान विद्या सागर निवासी बिंदला तहसील रामनगर (उधमपुर) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गतिविधियों के चलते रामनगर और उधमपुर में शांति भंग हो रही थी। आपराधिक गतिविधियों में उसकी बार-बार संलिप्तता के बाद एसएसपी द्वारा तैयार डोजियर के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट की ओर से वारंट जारी किया गया था। एसडीपीओ और एसएचओ रामनगर की देखरेख में पुलिस चौकी घोरड़ी की टीम ने कुख्यात अपराधी को हिरासत में लेकर कोट भलवाल जेल जम्मू भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed