{"_id":"662ac7416851d55a3502741a","slug":"udhampur-crime-accident-cattle-injured-udhampur-news-c-202-1-udh1007-109903-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मवेशियों से लदा वाहन खाई में गिरा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मवेशियों से लदा वाहन खाई में गिरा, तीन घायल
Fri, 26 Apr 2024 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर-सुंडला संपर्क सड़क पर नजर बालपड़ क्षेत्र में देेर रात की घटना
तस्कर मौके से फरार, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले के नजर बालपड़ में मवेशी तस्करों का वाहन खाई में गिरने से तीन मवेशी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना बुधवार देर रात की है। तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बीती रात मजालता पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ते संपर्क सड़क सुंडला से उधमपुर की ओर आ रहा महिंद्रा लोड कैरियर वाहन (जेके14एच8740) नजर बालपड़ क्षेत्र में अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गया। इस कारण वाहन में लादे गए तीन मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मवेशी तस्कर सुंडला से उधमपुर की ओर अवैध तरीके से मवेशी लेकर जा रहे थे कि वाहन अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गया। हालांकि, चालक सहित अन्य तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।