फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, climate, rain

Udhampur News: दोपहर बाद बारिश हुई बारिश से तापमान में आई गिरावट

Thu, 25 Apr 2024 06:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 25 Apr 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
udhampur, climate, rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिले सहित शहर में दोपहर बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। इसके बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। बारिश के शुरू होते ही लोग छाता लेकर आते जाते नजर आए। हालांकि, बूंदाबांदी जारी रहने के साथ ही दिनभर बादल छाए रहे।

खासतौर पर बारिश के चलते दोपहिया वाहन चलाने वालों के साथ-साथ रेहड़ी-फड़ी वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर एक बार फिर से बारिश होने व तेज हवाएं चलने से जहां स्थानीय लोग परेशान दिखे तो वहीं किसानों के चेहरे भी मुरझा गए। गौरतलब रहे कि इन दिनों गेहूं की फसल पक्क रही है और किसान कुछ दिनों बाद फसल की कटाई की तैयारी में हैं। अगर इसी तरह से मौसम का हाल रहा तो इस बार गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज कुछ इसी तरह से रहने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed