फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, city, road problem

Udhampur News: शहर की मुख्य सड़कों पर आवाजाही हुई आसान, आवासीय इलाकों में नहीं हो रहा समाधान

Tue, 24 Sep 2024 06:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 24 Sep 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
udhampur, city, road problem
सीवरेज लाइन बिछाने के बाद किसी ने भी नहीं ली सुध, मरम्मत के लिए अभी और करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन

अभी योजना तैयार नहीं, विभाग बोला- आचार संहिता के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सीवरेज लाइन बिछाने के लिए शहरभर की सड़कें उखाड़ी गई थीं। करीब डेढ़ साल बाद मुख्य सड़कों की मरम्मत और तारकोल बिछाने का काम शुरू किया गया है। लेकिन, अभी तक आवासीय क्षेत्रों की तरफ अर्वन एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग विभाग (यूईईडी) का ध्यान नहीं गया है। इस कारण इन सड़कों की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।
वहीं, आवासीय क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत और तारकोल बिछाने के लिए लोक निर्माण विभाग अभी तक कोई योजना बना पाया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आचार संहित खत्म होने के बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी। इस कारण शहरवासियों को बेहतर सड़क संपर्क के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर में यूईईडी की ओर से 2020 में सीवरेज का कार्य शुरू किया गया था। इसके तहत नगर परिषद के अधीन 21 वार्डों में लाइन बिछाई गई। परियोजना के अंतिम दौर में निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के चक्कर में शहर की अधिकतर सड़कों को उखाड़ा दिया गया। सीवरेज निर्माण कार्य पूरा करने के बाद सड़कों की हालत बदतर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शहरवासियों के प्रदर्शन के बाद यूईईडी ने सड़कों की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंपा और पैसे भी जारी किए। लोक निर्माण विभाग ने जिला विकास प्लान के तहत सड़कों की मरम्मत के लिए 4.32 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की और इसी वर्ष फरवरी और मार्च में तारकोल बिछाने का काम शुरू किया।
लेकिन, यह काम कई माह तक बंद होने के बाद फिर शुरू किया गया है। इसके तहत शहर की मुख्य सड़कों बट्टलावियां रोड, ओमाड़ा लिंक मार्ग, वीआईपी रोड, कोर्ट रोड व रामनगर चौक सड़क पर तारकोल बिछाई गई। लेकिन, ध्यान नहीं देने से आवासीय इलाकों की सड़कों की दशा और भी खराब हो गई है।
बारिश में सड़कों में बहता है मलबा
सीवरेज निर्माण की वजह से लगभग दो साल से त्रिकुटा नगर, पिट्टन बढ़, आदर्श कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी व भारत नगर आदि आवासीय इलाकों में सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय हो चुकी है। यहां पर सीवरेज लाइन बिछाने के बाद कोई मरम्मत नहीं की गई है। इस वजह से बारिश में मलबा सड़कों पर बहने लगता है। स्थानीय लोग को मजबूरन खुद सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए मजबूर हैं।
बच्चों का घरों के बाहर खेलना तक हुआ दुश्वार
स्थानीय निवासी जीवन प्रकाश, अमित सलारिया और सौरव दूबे ने बताया कि खस्ता हाल सड़कों की वजह से बच्चों का घरों के बाहर खेलना तक मुश्किल हो गया है। साइकिल चलाते समय बच्चे हादसे का शिकार हो रहे हैं। दोपहिया वाहन भी हादसों का शिकार हो चुके हैं। बारिश में सड़कों पर ही नालियां बन जाती हैं। उन्होंने जल्द सड़कों की सुध लेने की मांग की है।

4.32 करोड़ की परियोजना में मुख्य सड़कों को ही शामिल किया गया था। यूईईडी की ओर से भी दूसरी किश्त के पैसे जारी किए जाने हैं। आचार संहिता के खत्म होते ही सीवरेज के कारण बदहाल हुई आवासीय सड़कों के लिए भी परियोजना तैयार कर मरम्मत की जाएगी।
- महमूद सरवर, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed