फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, city, jam, problem

Udhampur News: यात्री वाहनों के शहर से गुजरने से रही जाम की स्थिति, छात्र और नौकरी पेशा रहे परेशान

Fri, 27 Sep 2024 06:18 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 27 Sep 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
udhampur, city, jam, problem
शाह की उधमपुर में जनसभा के चलते जम्मू-श्रीनगर के यातायात को सुबह नौ से चार बजे तक किया गया था डायवर्ट
विज्ञापन

चार बजे तक हाईवे पर नहीं चले ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शाह की रैली के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखैनी चौक से लेकर फ्लाटा तक यातायात को डाइवर्ट किया गया था। इसके चलते मोदी ग्रांउड की ओर किसी भी वाहन को आवागमन की अनुमति नहीं दी गई।
जखैनी से श्रीनगर व जम्मू और फ्लाटे से श्रीनगर की ओर जाने वाले सिर्फ यात्री और निजी वाहनों को शहर के बीचोबीच से गुजर रहे पुराने राष्ट्रीय हाईवे से छोड़ा गया। वहीं, ट्रक और बड़े वाहनों को रोक दिया गया था। सुबह लगभग नौ बजे से लेकर अमित शाह के वापस लौटने तक शात 4 बजे तक जखैनी से फ्लाटा तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

हाईवे बंद होने और यातायात को शहर से डाइवर्ट करने की वजह से स्कूल और नौकरी पेशा लोगों को शहर में जाम के कारण परेशान होना पड़ा। इस वजह से कई कर्मचारियों और विद्यार्थियों को पैदल ही सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टार प्रचारकों की सभाओं से गरमाया राजनीतिक माहौल
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चलते जीत के लिए भाजपा पूरा जोर लगा रखा है। तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए भाजपा के प्रति समर्थन जुटाने के लिए स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे है। दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जनसभा की थी तो वीरवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने चिनैनी और उधमपुर में दो जनसभाएं कर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। शुक्रवार को रामनगर में उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को संबोधित करेंगे।


लगभग ढाई घंटे देरी से पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह
उधमपुर के मोदी ग्राउंड में उधमपुर पूरब और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के समर्थन में सुबह 11 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली थी। उनके आने का समय 12 से सवा 12 के बीच निर्धारित था। लेकिन वह ढाई घंटे की देरी से 2:35 बजे मंच पर पहुंचे।



शाह अनुपस्थिति में नेताओं ने संभाला मोर्चा, प्रतिद्वंद्वियों पर साधा निशाना
शाह के आने तक पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, नेता और पंचायत प्रतिनिधि जनता को संबोधित करते रहे। अधिकतर नेताओं के संबोधन में बागी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो नेता भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं और टिकट न मिलने पर भाजपा के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। वह भू माफिया, शराब और अवैध खनन माफिया का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो नेता मोदी लहर में भाजपा की टिकट लड़ने पर हार गया तो आज भाजपा ने 2014 में भाजपा से जीते पूर्व विधायक को टिकट देकर क्या गलत किया। उन्होंने कहा कि लोगों को धर्म और जाति के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। जनसभा को भाजपा नेता दिनकर गुप्ता, डीडीसी पूर्ण चंद, सुखेदव शर्मा, राम मोहम्मद चंदेल, पूरब सीट से प्रत्याशी आरएस पठानिया, पश्चिम से पवन कुमार गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed