{"_id":"664a6b75fd0b3f41b20641a4","slug":"udhampur-city-electricity-problem-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-110832-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तीन खंभे क्षतिग्रस्त होने से शहर सहित बरियाल में 12 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तीन खंभे क्षतिग्रस्त होने से शहर सहित बरियाल में 12 घंटे गुल रही बिजली
Mon, 20 May 2024 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 20 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में लोगों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना, बाजारों में कारोबार भी हुआ प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में दो जगहों और निकटवर्ती बरियाल (चिढू कॉलोनी) इलाके में पेड़ गिरने व टहनियों के चलते तीन खंभे व तारें क्षतिग्रस्त होने से सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक करीब 12 घंटे बिजली गुल रही। इस कारण जहां बाजारों में कारोबार प्रभावित रहा है वहीं, लोगों को भी गर्मी के बीच काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
शहर के दब्बड़ इलाके में अलसुबह चली तेज हवा से एक पेड गिरने की चपेट में आकर खंभा खतिग्रस्त हो गया। इस कारण शहर के लंबी गली, सब्जी मंडी, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार और बस स्टैंड इलाकों में शाम 5 बजे तक बिजली बंद रही। दोमेल में पेट्रोल पंप के समीप वाहन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुए खंभे के चलते हाउसिंग कॉलोनी दोमेल और आसपास के इलाकों में बिजली दिनभर गुल रही। बरियाल गांव की चिढू कॉलोनी में टहनियों की चपेट में आने से एक खंभा और कुछ तारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे पूरी कॉलोनी के लोगों को दिनभर बिना बिजली के परेशान होना पड़ा है।
भीषण गर्मी के बीच इस इलाकों के लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पडा। खासकर बीमार, बुजुर्ग व और बच्चे गर्मी से बेहाल रहे। बाजारों में दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित रहा। हालांकि, बिजली विभाग ने खंभे क्षतिग्रस्त होने के फौरन बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था, लेकिन बिजली बहाल होने में काफी समय लग गया। चिढू कालोनी, हाउसिंग कालोनी और दोमेल इलाके में काम अधिक होने के कारण शाम को 7 बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
खंभे और तारें क्षतिग्रस्त होने के बाद शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। कर्मचारी दिनभर डटे रहे। इस कारण शाम 4 बजे के बाद बारी-बारी से प्रभावित इलाकों की बिजली को बहाल किया गया है। कुछ इलाको में रिस्टोरेशन का काम अभी चल रहा है।
- अनिल हीरा, जेई, पीडीडी, उधमपुर